{"_id":"5c6b0884bdec224dce1671de","slug":"101550518404-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बिकने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान को दिया नोटिस
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में कच्ची शराब बिकने की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने छह ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए हैं। ग्राम प्रधानों ने एक सप्ताह में जवाब नहीं दिया तो पंचायती राज अधिनियम के तहत तीन सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि विकासखंड रामपुर मनिहारान के गांव सांवतखेड़ी, मुंडीखेड़ी, दलहेड़ी झबीरण, तल्हेड़ी खुर्द, महमूदपुर, सुनहैटी खड़खड़ी में कुछ लोगों को द्वारा अवैैध रूप से शराब तैयार की जा रही है। जहरीली शराब पीने के कारण सहारनपुर में कई लोगों की मौत हो चुुकी है। पंचायती राज अधिनियम में प्रावधान है कि इस तरह की गतिविधि की जानकारी ग्राम प्रधान को प्रशासन को देनी होगी। मगर, ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक सप्ताह में प्रधानों ने जवाब नहीं दिया तो अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों में तीन सदस्य समिति का गठन किया जाएगा।