{"_id":"5c61cd2abdec221a37668e01","slug":"101549913386-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बना ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बना ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर के लोगों के लिए ट्रैफिक जाम मुसीबत बन गया है। सोमवार को कई इलाकों में जाम लगा रहा और घंटों वाहन फंसे रहे। एक मार्ग से दूसरे मार्ग को जोड़ने वाली गलियों में जाम लगा रहा। आम नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
महानगर की यातायात व्यवस्था सुचारु करने के तमाम दावे फेल हो गए। रोजाना कई इलाकों में जाम लगा रहता है। सोमवार को भी कोर्ट रोड, घंटाघर, दीवानी कचहरी तिराह, सदर तिराहा, जिला अस्पताल पुल, घंटाघर से देहरादून रोड, अंबाला रोड पर सुबह 11 बजे से जाम लग गया। इसके अलावा एक मार्ग को दूसरे मार्ग से जोड़ने वाले मोहल्ला रामनगर पठानपुर, पटेलनगर, चंद्रनगर, खान आलमपुर, किशनपुरा की गलियों में भी वाहन फंसे रहे। स्कूलों की छुट्टी होने पर स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर तीन बजे के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। यातायात पुलिस पूरे दिन जाम खुलवाने के प्रयास करती रही। यातायात प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े रहने वालों की वजह से जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा कई वाहनों के चालान किए गए हैं।