फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 फरवरी तक गो आश्रय स्थल तैयार कर लें: डीएम

11 फरवरी तक गो आश्रय स्थल तैयार कर लें: डीएम

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
11 फरवरी तक गो आश्रय स्थल तैयार कर लें: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने सभी विकास खंड अधिकारियों को 11 फरवरी से पहले गो आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु शेड, चारा, पानी, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं भी हो जानी चाहिए। जिससे 11 फरवरी को सभी ब्लाकों में बनाए जा रहे गो आश्रय स्थलों का उद्घाटन हो सके।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना एवं संचालन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थल में सोलर लाइट की व्यवस्था 10 फरवरी से पहले हो जानी चाहिए और पर्याप्त पशु शेड, चारे, पानी, सुरक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था जल्द से जल्द हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी से पहले गोशाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। जिससे 11 फरवरी को सभी ब्लाकों के गोवंश आश्रय स्थलों का उद्घाटन हो सके। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सांसद, विधायक, जिलाधिकारी, एडीएमई, एडीएम एफ आदि में से किसी से भी कराया जा सकता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त) विनोद कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर वाईपी सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed