{"_id":"5c3cdc05bdec227360603494","slug":"101547492357-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद से बाइक द्वारा अपने गांव कुरड़ी जा रहे युवक को डंफर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत होने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और देवबंद-ननौता मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग आरोपी को पकड़ने एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।
देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम कुरड़ी निवासी जॉनी कुमार (22 वर्ष) पुत्र रमेश सोमवार शाम किसी काम से देवबंद गया था। काम करके रात लगभग आठ बजे वह लौटा। जब वह ग्राम लबकरी-भायला के बीच पहुंचा तभी तेज गति से आ रहे एक डंफर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसके गांव से उसके परिजन एवं गांव के लोग पहुंच गए। लोग जॉनी के शव को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
जाम लगाने से वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही एसडीएम रितु पूनिया, सीओ सिद्धार्थ सिंह और कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने एवं जाम खुलवाने का प्रयास किया। लोगों ने मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद किए जाने एवं आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। अधिकारी लोगों को समझाने में लगे हुए हैं।