{"_id":"5c13fe3bbdec2253a24093f2","slug":"101544814139-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गिनाई भाजपा सरकारों की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गिनाई भाजपा सरकारों की उपलब्धियां
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कमल संदेश यात्रा के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से अश्वनी त्यागी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब लोगों के घरों में उज्ज्वला गैस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने के साथ ही, सुलभ शौचालयों का निर्माण करा कर साबित किया है, कि भाजपा सरकार गरीबों की सबसे बड़ी हितैषी है और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसके अलावा आयुष्मान भारत जैसी आदि योजनाओं से भी गरीबों को लाभान्वित करने का काम किया गया है। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार तेजी के साथ किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी काम कर रही है, वहीं यूपी सरकार ने किसानों से किए गए कर्ज माफी के वायदे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के मान और सम्मान में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह राणा, जिला महामंत्री अजीत राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री नितेश मलिक, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर, पदयात्रा के जिला संयोजक बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र, राणा बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, अनिल सिंघल, अखिलेश बंसल, नरेंद्र बंसल, मंडल महामंत्री सुभाष सैनी, विधानसभा क्षेत्र विस्तारक रितेश कोरी, अंकित शर्मा, करण सिंह चौहान, राकेश चौहान, सुशील सैनी, विनय चौहान आदि की मौजूदगी रही।