{"_id":"5bf5a5adbdec22693c104928","slug":"101542825389-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानौता का है सांबा सेक्टर में घायल होने वाला सब इंस्पेक्टर आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानौता का है सांबा सेक्टर में घायल होने वाला सब इंस्पेक्टर आकाश
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में ग्रेनेड विस्फोट में जहां सहारनपुर के लाल बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट जबर सिंह शहीद हो गए तो वहीं सहारनपुर के ही नानौता निवासी सब इंस्पेक्टर आकाश राणा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार दिल्ली के एम्स में चल रहा है। घायल के परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।
नानौता के किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक के पर्सनल सेक्रेटरी प्रमोद राणा का 23 वर्षीय पुत्र आकाश राणा करीब दो वर्ष पूर्व बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुआ था। जिसकी पोस्टिंग फिलहाल मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चल रही है। पिता प्रमोद राणा के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व सब इंस्पेक्टर आकाश राणा को जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में टेकनपुर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। सोमवार की शाम करीब 7 बजे पाकिस्तान की ओर से हुए ग्रेनेड हमले में जहां सहारनपुर जिले के नकुड़ के गांव भैरमऊ निवासी व बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट जबर सिंह शहीद हो गए तो वहीं सब इंस्पेक्टर आकाश राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता प्रमोद के अनुसार उसकी आंखों के पास व शरीर में छर्रे लगे हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उनका ऑपरेशन किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित आकाश के परिजन दिल्ली पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों द्वारा परिजनों के पास मोबाइल व अन्य सूत्रों से जानकारी लेने के लिए तांता लगा है।
घायल सब इंस्पेक्टर के पिता ने सरकार से मांगी आर्थिक सहायता
ग्रेनेड विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर आकाश राणा के पिता प्रमोद राणा ने कहा कि आकाश के गंभीर रूप से घायल होने पर केन्द्र सरकार उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करे।