फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केंद्रों में नहीं लगे वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे

केंद्रों में नहीं लगे वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे

Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
केंद्रों में नहीं लगे वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए गए कॉलेजों में से ज्यादातर ने अभी तक अपने यहां कक्षों में वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हैं। विभाग ने 12 नवंबर तक ऐसा करने के निर्देश दिए थे, मगर ज्यादातर कॉलेजों ने अमल नहीं किया। अब चूंकि परीक्षा को लेकर डीएम द्वारा 27 नवंबर को बैठक ली जानी है। ऐसे में कॉलेजों को 26 नवंबर तक वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित तहसीलदार और एसडीएम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

गत वर्षों में केंद्रों और कक्षों में मात्र सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश थे। जिससे नकल को रोका जा सके। मगर इस बार परिषद ने प्रत्येक कक्ष के भीतर दोनों दीवारों पर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए हैं। वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश करीब दो महीने पहले जारी हो गया था, मगर कॉलेजों ने कोई तैयारी नहीं की। जनपद में 89 परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को अपने यहां वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए 12 नवंबर तक का समय दिया गया था, मगर ज्यादातर कॉलेजों ने उसकी अनदेखी की। अब 27 नवंबर में डीएम की अध्यक्षता में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक को लेकर विभाग में खलबली है। विभाग ने सभी केंद्रों पर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे 26 नवंबर तक लगवा लेने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने संबंधित तहसीलदारों और एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम निरीक्षण की आख्या 27 नवंबर की बैठक में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed