फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएचसी के निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसडीएम नाराज

सीएचसी के निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसडीएम नाराज

Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी के निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसडीएम नाराज
देवबंद (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान कुछ आशा कर्मियों के यूनिफार्म में नहीं मिलने पर एसडीएम ऋतु पूनिया ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने आशाओं को हिदायत दी कि वह यूनिफार्म में रहने के साथ-साथ गले में अपना पहचान पत्र में लगाकर रखें।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एसडीएम ऋतु पूनिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। साथ ही इमरजेंसी वार्ड, आपरेशन थिएटर, जच्चा बच्चा वार्ड और टीबी वार्ड आदि का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी और दवाइयों का स्टॉक चेक किया, लेकिन इस दौरान कुछ आशा कर्मियों के यूनिफार्म में न मिलने पर एसडीएम ने उन्हें डांट पिलाई तथा अपनी पहचान के लिए यूनिफार्म व आई कार्ड को गले में डालकर रखने की हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह को अस्पताल में सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। कुछ आशाएं यूनिफार्म में नहीं थीं। जिन्हें यूनिफार्म पहनने के साथ आई कार्ड साथ में रखने को कहा गया है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले हैं। दवाइयों को बाहर से लिखे जाने की कुछ शिकायत मिली थी, लेकिन दवाइयां अस्पताल से ही दी जा रही है। इसके बाद एसडीएम ने अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed