{"_id":"5b7eff7642c7924651654806","slug":"101535049590-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से देवबंद होते हुए दिल्ली के लिए शुरू होगी नई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से देवबंद होते हुए दिल्ली के लिए शुरू होगी नई बस सेवा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अब सहारनपुर से दिल्ली वाया मेरठ जाने के लिए यात्रियों को बार-बार बसें नहीं बदलनी पड़ेंगी। सहारनपुर से ही सीधे दिल्ली के लिए वाया मेरठ बस सेवा शुरू की जा रही है। इस रूट पर फिलहाल आठ बसें लगाई जा रहीं हैं।
सहारनपुर से दिल्ली के लिए वाया मेरठ जाने में यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ अथवा गाजियाबाद जाने में मुश्किलें ही मुश्किलें हैं। सहारनपुर से पहले मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर से मेरठ और फिर मेरठ से दिल्ली अथवा गाजियाबाद जाना पड़ता है। बार-बार बसें बदलनी पड़ रहीं हैं। जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ लोग अधिक परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों से कई बार सहारनपुर से सीधे मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए बस सेवा की मांग की गई। हालांकि सहारनपुर से दिल्ली के लिए वाया शामली, बागपत बसें चल रहीं हैं। लेकिन वाया देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ के लिए सीधी बसें नहीं हैं। रोडवेज द्वारा 25 अगस्त से इस नए रूट पर बस सेवा शुरू की जा रही है। फिलहाल इस रूट पर आठ बसें लगाई जा रहीं हैं। फिलहाल प्रयोग के तौर पर यह सेवा शुरू की जा रही है। यात्रियों की संख्या और लाभ के आंकलन के बाद इस रूट को नियमित करने अथवा बसें बढ़ाए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।
-------------
-- बसों का किराया काफी अधिक
सहारनपुर से दिल्ली वाया मेरठ जाने के लिए यात्रियों को अपनी जेब अच्छी-खासी खाली करनी पड़ेगी। इस रूट पर दो जगह टोल होने के चलते किराया काफी अधिक हो गया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार एक टोल पर एक ओर से सिर्फ एक बस का ही पांच सौ रुपये से अधिक टोल लिया जा रहा है। जिसका सीधा असर यात्री किराए पर पड़ा है7 इसके सापेक्ष ट्रेनों में किराया यात्रियों की जेबों के माफिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
----------------
-- प्रयोग के तौर पर शुरू की जाएंगी बसें
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि फिलहाल आठ बसें सहारनपुर-दिल्ली वाया देवबंद, मेरठ शुरू करने की तैयारी है। यात्रियों की काफी समय से मांग है। लाभ हुआ तो नियमित किया जाएगा।