{"_id":"5b79c28642c7924639036969","slug":"101534706310-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा
गंगोह। भगवान श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी महोत्सव नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। दो सितंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत पांच सितंबर को धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। मध्यरात्रि में महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगे।
मोहल्ला बाबूराय में निर्माणाधीन श्रीकृष्ण मंदिर की प्रबंध समिति सुदर्शन क्लब के प्रबंधक बृजमोहन वर्मा ने बताया कि दो सितंबर को मंदिर परिसर में बैंड बाजे के साथ ठाकुर जी का प्रवेश कराया जाएगा। तीन सितंबर को कार्यक्रम की शुरूआत ध्वज पूजन से होगी। विश्व कल्याण के लिए यज्ञ भी आयोजित होगा। श्रृंगार के बाद गायकों द्वारा भजनों के माध्यम से बांकेबिहारी भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया जाएगा। चार सितंबर को एक शाम कान्हा के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। पांच सितंबर को नगर में श्रीकृष्ण की रथयात्रा निकाली जाएगी।