{"_id":"5b71d44b42c79235ae36ea94","slug":"101534186571-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
साढौली कदीम (सहारनपुर)। राशन डीलर द्वारा कार्ड धारकों को पूरा राशन न दिए जाने एवं राशन की कालाबाजारी किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने खुली बैठक में विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राशन डीलर की जांच कर हटाये जाने की मांग की।
विकास खंड साढौली कदीम की ग्राम पंचायत सलेमपुर गदा में सोमवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर अधिकतर कार्ड धारकों को सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें राशन नहीं देता और जिन कार्ड धारकों को राशन दिया जाता है उन्हें भी यूनिट की दर से राशन नहीं दिया जाता। बैठक में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खुलेआम राशन की कालाबाजारी एवं डीलर को हटाये जाने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सईद ने ग्रामीणों को उक्त मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराए जाने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में इस्लाम, इशरार, शौकीन, मन्नान रावत, शहजाद, हसीनराव, वाजिद, अभिमन्यु, श्यामलाल, रामपाल, कवरपाल, फूलसिंह, जितेन्द्र, मांगेराम, प्रमाल, प्रतिभा, सन्तोष आदि ग्रामीण मौजूद रहे।