{"_id":"5b689a624f1c1bed238b500f","slug":"101533581922-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसखरा नदी के पुल के किनारे कटाव शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसखरा नदी के पुल के किनारे कटाव शुरु
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसखरा नदी के पुल के किनारे कटाव शुरु
चिलकाना (सहारनपुर)। पहाड़ों पर हुई बारिश से मसखरा नदी में बाढ़ का पानी आ गया है। बाढ़ के पानी से मसखरा नदी पर बने लोहे के पुल के एक किनारे से कटाव शुरू हो गया है। बाढ़ का पानी गांव फिरोजाबाद के पास से मसखरा नदी के किनारे तोड़ता हुआ खदर क्षेत्र में फैल गया है। गांव पाजबांगर, सुल्तानपुर, चिलकाना, दुमझेडा तथा नल्हेडा आदि के जंगल में मसखरा नदी का पानी फैल गया है। बाढ़ के पानी से गन्ना, हरा चारा तथा धान की फसल पूरी तरह डूब गई है। गांव धौलाहेडी के पास मसखरा नदी के लोहे के अस्थाई पुल के एक किनारे में बाढ़ के पानी ने कटाव शुरू कर दिया है। लोहे के पुल के किनारे में होने वाला कटाव पुल के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इस कटाव से कभी भी कोई बडी दुर्घटना हो सकती है।
गांगरों नदी में पहाड़ों से आने वाला पानी रविवार रात को गांव रावणपुर तथा बहादरा में घुस गया। लेकिन यह पानी सोमवार सुबह तक कम हो गया था। बस यूनियन के प्रवक्ता यूसुफ कुरैशी, अध्यक्ष हाजी हुसैन तथा सीपी शर्मा तथा यमुना खादर कल्याण समिति के अध्यक्ष ओमी पंवार तथा सचिव सुमेर चन्द कपिल ने कहा कि जिला प्रशासन से इस पुल की मरम्मत की मांग कर चुके है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बस यूनियन तथा यमुना खादर समिति ने जिलाधिकारी से लोहे के पुल के पास हो रहे कटाव को रुकवाने की मांग की है।