{"_id":"5b5779e84f1c1bee748b5cc4","slug":"101532459496-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्जुपुर से फरार महिला बरामद, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्जुपुर से फरार महिला बरामद, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां को पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। कोतवाली पहुंचने पर महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई तथा उसने पति और मायके वालों के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।
करीब एक माह पूर्व राज्जुपुर गांव से एक महिला मेरठ निवासी प्रेमी कैलाश के साथ फरार हो गई थी। महिला के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को महिला को कैलाश के घर से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को देवबंद कोतवाली ले आई। जहां महिला ने पति और मायके वालों के साथ जाने के बजाए प्रेमी के साथ जाने की जिद को लेकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है तथा खाना खर्च भी नहीं देता। इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी। देर शाम तक ससुराल और मायके के लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे।
विधवा भाभी ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप लगा तहरीर दी
देवबंद। कूपरी गोविंदपुर गांव में संपत्ति विवाद के चलते देवर ने विधवा भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कपूरी गोविंदपुर गांव निवासी कुंता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कई वर्ष पूर्व पति पप्पू राम की मौत हो गई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसका देवर राजू भी मर गया। लेकिन मरने से पहले राजू ने अपने हिस्से की जमीन उसके नाम कर दी थी। आरोप है कि दूसरा देवर जबरन उससे उक्त हिस्सा मांग रहा है। जब उसने इससे इंकार किया तो वह मारपीट करने लगा। जिसमें वह घायल हो गई। उधर, पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने के मामले में फरार चल रहे मोहल्ला भुल्लनशाह निवासी सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।