{"_id":"5b50dbfb4f1c1b46748b5e16","slug":"101532025851-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आज से
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट समिति की सरकार से हुई वार्ता के विफल होने के बाद ट्रांसपोर्ट्स ने शुक्रवार को सुबह छह बजे से ट्रकों का चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। शुक्रवार से ट्रकों के पहिए जहां के तहां थम जाएंगे। न तो माल की बुकिंग होगी और न ही परिवहन होगा।
बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर में हुई सहारनपुर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव ललित पोपली ने कहा कि देशव्यापी ट्रांसपोर्टर्स एवं ट्रकों की हड़ताल 20 जुलाई को सुबह छह बजे शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार से बुधवार को केंद्रीय समिति ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई वार्ता विफल होने के बाद यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल अनिश्चितकालीन है और मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टनगर में कैंप स्थापित किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता दिखा रही है, जबकि ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय एक सेवा का व्यापार है, परंतु सरकार की नजर में ट्रांसपोर्टर्स की कोई अहमियत नहीं है। सरकार इस व्यवसाय को तिरस्कृत करने पर तुली हुई है। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण एवं गैर राजनीतिक है। उन्होंने परिवहन व्यवसायों को एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री एवं परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक का संयोजन राजीव कालिया ने किया, जबकि अध्यक्षता सरदार दीदार सिंह सेठी ने की। बैठक में रमन पोपली, सुशांत कालिया, मनी चावला, मोहित हरजाई, विक्रांत सैनी, मुकेश दत्ता, गुरदीप सिंह बाबा, मनोज शर्मा, संयम कक्कड़, बलदेवराज पोपली, टिंकू, राजेश दुआ, निशा साहनी, पंकज हरजाई, मोहित हरजाई, अरविंद वोहरा, तेजपाल सिंह, मोहम्मद शाहरुख, बलजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह ठकराल, अमन मोंगा, रणजीत सिंह, राकेश गांधी, राजकुमार भाटिया, सुशील नागपाल, सरदार इंद्रजीत सिंह शामिल रहे।