{"_id":"5b47a9da4f1c1bba248b6156","slug":"101531423194-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में बहे दो छात्र, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में बहे दो छात्र, ग्रामीणों ने बचाया
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौली कदीम (सहारनपुर)। बूढ़ी यमुना नदी में अचानक पानी छोडे़ जाने से विद्यालय से घर को लौट रहे दो छात्र बह गए। आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें बमुश्किल बचाया। हालांकि इस दौरान एक छात्र की साइकिल बह गई।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा से पूर्वी यमुना नहर से निकाली गई बूढ़ी यमुना नदी में पिछले दो दिनों से दोपहर में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना पार के लगभग बीस गांव बरसात में प्रभावित हो गए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह बूढ़ी यमुना नदी में पानी नहीं होने के चलते गांव मंझाड़ी सहित आस पास के गांवों के छात्र सुबह शिक्षा ग्रहण करने गांव कम्बोहमजरा के इंटर कालेज में आ गए, लेकिन दोपहर छुट्टी के समय इस नदी में पानी का जल स्तर लगातार बढ़ने लगा। गांव मंझाड़ी के विशाल व अनिकेत पानी को पार करने के लिए नदी में जैसे ही घुसे तो उनके पैर डगमगाने लगे पानी की धार देख दोनों छात्रों ने शोर मचाना शुरू किया पास ही खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर सुन यमुना में छलांग लगा दोनों छात्रों को बचा लिया। पानी की तेज धार में विशाल की साइकिल बह गई।