{"_id":"5b410e634f1c1b18308b4e66","slug":"101530990179-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को रौंदकर पलटी बुलेरो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को रौंदकर पलटी बुलेरो, एक की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल सवार को रौंदकर पलटी बुलेरो, एक की मौत
अंबेहटा। साइकिल सवार को रौंदते हुए बुलेरो गाड़ी पलट गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बुलेरो सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया।
शनिवार की शाम चार बजे गांव मोहद्दीनपुर निवासी 55 वर्षीय नाथीराम पुत्र विशंभर साइकिल पर गेहूं पिसवाने फंदपुरी जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव से मुख्य मार्ग पर चढ़ने लगा तो सामने से आ रही बुलेरो गाड़ी उसको रौंदते हुए पलट गई। चीख पुकार पर खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर फंदपुरी चौकी इंचार्ज मनोज राठी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नाथीराम को मृत घोषित कर दिया। गांव फूलगढ़ निवासी बुलेरो सवार दो लोग चोटिल हुए हैं। बुलेरो में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।