{"_id":"5b10498d4f1c1bf96e8b5b35","slug":"101527794061-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटा से हारे नौ प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटा से हारे नौ प्रत्याशी
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटा से भी हारे नौ प्रत्याशी
सहारनपुर। कैराना उपचुनाव में नोटा दस प्रत्याशियों में से निर्दलीय रविंद्र कुमार को छोड़कर नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्रों में अन्य सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़ा। चुनाव में रालोद और भाजपा प्रत्याशी के अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई।
उपचुनाव में जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्रों में जहां रालोद की गठबंधन प्रत्याशी तब्बसुम बेगम ने भाजपा की मृगांका सिंह पर बड़ी जीत हासिल की, वहीं अन्य दस में से नौ प्रत्याशी ऐसे रहे जिनके वोट नोटा से भी कम रहे। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी इंद्रजीत को नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्रों में 1072, लोकदल के कंवर हसन को 308, जयहिन्द भारत पार्टी की कुमारी प्रीति कश्यप को 430, यशपाल राठी को 822 वोट प्राप्त हुए जबकि निर्दलीय रणधीर सिंह दूहन को 677, रविंद्र कुमार को 1909, रामशरण को 551, मोहम्मद सलीम को 519, सेठपाल को 411 और संजीव को 1057 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा के खाते में 1832 वोट गए। नोटा ने मुख्य मुकाबले वाले दोनों प्रत्याशियों और एक निर्दलीय रविंद्र कुमार को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को पीछे कर दिया। कैराना उप चुनाव में दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।