फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Mon, 23 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती
भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांधी पार्क से शोभायात्रा का शुभारंभ किया, जो घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। युवा भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न जगहों पर लोगों ने स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा और शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ध्यान गुरु दीपांकर स्वामी और सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर के महाराज सहजानंद ने संयुक्त रूप से की। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार त्यागी, मुकेश दीक्षित ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक मयंक शर्मा, पंडित राजीव शर्मा और अर्जुन पंडित ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सर्व समाज के भगवान हैं। अभिषेक शर्मा, मोहित त्यागी, विवेक पंत, मुकेश कपिल, शिवम कौशल, सचिन मैत्रेय, सौरभ शर्मा, निक्की शर्मा, मुकुल त्यागी, भोला पंडित, अमन शर्मा, वैभव शर्मा, आकाश शर्मा, संजय शर्मा, रोहित कौशिक, नीरज त्यागी, हिमांशु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष इशांत त्यागी के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने किए। विजेंद्र त्यागी और अमरेश त्यागी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इशांत त्यागी ने युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर त्याग, तपस्या, साहस, एकजुटता जैसे सद्गुुणों को अपने जीवन में उतारने का आहृवान किया। अनुराग, सचिन, विवेक त्यागी, हिमांशु त्यागी, देवेश त्यागी, चिंटू त्यागी, शुभम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed