फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दरिंदगी करने वालों को दी जाए फांसी: मजाहिरी

दरिंदगी करने वालों को दी जाए फांसी: मजाहिरी

Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दरिंदगी करने वालों को दी जाए फांसी: मजाहिरी
सहारनपुर। जमियतुल उलमा हिंद के प्रदेश कोषाध्यक्ष मौलाना शाहिद मजाहिरी ने मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। देश में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। घंटाघर स्थित एक सभागार में मौलाना शाहिद मजाहिरी, दारुल उलूम जकरिया देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान और तंजीम दावतुल हक के सचिव मौलाना अथहर हक्कानी ने पत्रकारों से बातचीत में सरकार की कार्य प्रणाली की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में दुष्कर्म, हत्याएं, लूटपाट, आगजनी और बढ़ते सांप्रदायिकता के माहौल से लोग चिंतित हैं। आरोप लगाया कि सत्ताधारी राजनीतिक दलों के मुखिया सांप्रदायिकता फैलाकर सत्ता पर काबिज होने में माहिर हैं और उनके लोग क्या गुल खिला रहे हैं, यह आज पूरे देश की जनता के सामने है। उन्नाव और कठुआ कांड पर उन्होंने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौलाना अब्दुल मलिक मुगैसी, इदारतु सिद्दीकी, मुफ्ती अताउर्रहमान कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed