फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस पर लगाया एक बेटे की हत्या में दूसरे बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस पर लगाया एक बेटे की हत्या में दूसरे बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया एक बेटे की हत्या में दूसरे बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला मोहित विहार निवासी नत्थन सिंह ने पुलिस पर एक बेटे की हत्या के मामले में दूसरे बेटे को फंसाने के प्रयास का आरोप लगाया है। नत्थन ने आशंका जताई है कि कहीं पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर उसका दूसरा बेटा आत्महत्या न कर ले।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहित विहार निवासी नत्थन सिंह का कहना है कि उसके बेटे ब्रिजेश कुमार कश्यप उर्फ बंसीलाल की 28 मार्च को गला काटकर हत्या कर दी थी। जिससे पूरा परिवार सदमे में चला गया। पुलिस ने बेटे के हत्यारों को तो गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि परिवार का उत्पीड़न शुरू कर दिया। अब तक पूरे परिवार को तीन बार कोतवाली पर बुलाया जा चुका है। अलग-अलग सभी से कमरे में पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा उसके दूसरे बेटे सोनू कुमार को मंडी कोतवाली पुलिस कई बार थाना बुला चुकी है और लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक उसे थाना में बुलाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। उसकी मोबाइल पर रिकार्डिंग की जा रही है। तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। रात को भी बुलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अभी रिकार्डिंग पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोनू ने घर आकर परिजनों को बताया कि उसे तड़पाने वाली यातनाएं दी गईं और मारपीट की गई। वह परिजनों के सामने खूब रोया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि उसका पुत्र सोनू पुलिस की यातनाओं से परेशान होकर कहीं आत्महत्या न कर ले। उन्हें संदेह है कि पुलिस उसके बेटे सोनू को ही हत्या का आरोपी बनाने की मंशा बना रही है। पुलिस लगातार उनके साथ अभद्रता कर रही है और परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसके बेेटे ब्रिजेश की हत्या की निष्पक्ष जांच कराए जाने एवं मंडी कोतवाली की बजाय किसी अन्य एजेंसी को जांच सौंपे जाने की मांग की है।

ब्रिजेश कश्यप उर्फ बंसीलाल हत्याकांड में हुई पुलिस की अब तक की जांच में किसी नजदीकी का ही हाथ होने की संभावना नजर आ रही है। जिसके चलते परिजनों को बुलाकर बातचीत की है। उत्पीड़न की बात सही नहीं है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-। प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed