{"_id":"5ad641d74f1c1b9e098b5183","slug":"101523990999-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीय आज, बाजार में होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीय आज, बाजार में होगी धनवर्षा
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बुधवार को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। खासकर सराफा बाजार जमकर खरीदारी होने की संभावना है। इसके साथ ही वाहन और प्रापर्टी खरीद के लिए भी लोग उत्साहित हैं। इस दिन दान करने का भी बड़ा महत्व बताया गया है।
अक्षय तृतीया को शास्त्रों में अक्षय पुण्य और धन दायक कहा गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन व्यक्ति जो भी शुभ काम करता है उसका पुण्य कभी खत्म नहीं होता। उसी तरह इस दिन जो व्यक्ति देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर लेता है, उसके घर में हमेशा देवी का वास रहता है। अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार के साथ ही वाहनों के शोरूम तैयार हैं। वहीं, बहुत से लोगों ने प्रॉपर्टी खरीदने व रजिस्ट्री कराने की भी तैयारी की है। बुधवार को बाजार में धनवर्षा होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। तहसील मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर तुला दान अधिक महत्व है। इसमें शरीर के वजन के बराबर दान देने से स्वास्थ्य और संपन्नता का लाभ मिलता है। इस दिन सोने या चांदी की मां लक्ष्मी की चरण पादुका लाकर घर में रखने से कई गुणा फल मिलता है। इससे मां लक्ष्मी के चरण घर में पड़ते हैं। वहां धन का अभाव नहीं रहता है। इसी के साथ नए कपड़े, आभूषण, अन्न दान करने के साथ ही कोई भी नया कार्य शुरू करना सौभाग्य कारक माना जाता है।