{"_id":"5abfe00f4f1c1bb4618b4ada","slug":"101522524175-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका शिक्षा
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान
साढौली कदीम। क्षेत्र के गांव कंबोहमजरा के बीएस जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को हुई गोष्ठी में पीएनबी के टोडरपुर शाखा प्रबंधक गिरीश चौधरी ने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए अभिभावक आगे आएं। बेटियों के शिक्षित होने से दो घरों में ज्ञान बढ़ता है।
चौधरी ने कहा कि बालिका अपने ज्ञान के प्रकाश से दो परिवारों का मार्गदर्शन कर सही रास्ते पर ले जाने का प्रयास करती है। इसलिए हमें बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए। गोष्ठी को मान्यता प्राप्त विद्यालय कल्याण संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेश कांबोज और महामंत्री अमित सैनी ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की अपेक्षा बालकों की शिक्षा पर अभिभावक अधिक ध्यान देते हैं। हमें यह सोच बदलनी होगी। उन्होने अभिभावकों से बालिकाओं को भी बालकों के समान ही शिक्षा दिलाने की अपील की। इस अवसर पर मन्नू सिंह, अवनीश कुमार, जसबीर सिंह, पंकेश देवी, प्रियंका, काजल पंवार, कनक, वैशाली, निकेता आदि मौजूद रहे।