फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वित विहीन शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

वित विहीन शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 22 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
वित विहीन शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सहारनपुर। रुका मानदेय जारी करने और समान काम-समान वेतन की मांग कर रहे वित्त विहीन शिक्षकों ने बुधवार को भी मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा। जेवी जैन इंटर कॉलेज में धरना देते हुए सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

धरने पर जिला कोषाध्यक्ष केहर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 50 से 60 फीसदी परीक्षकों की कमी के बीच मूल्यांकन चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कम परीक्षक अधिक कॉपियों के मूल्यांकन को कितनी गंभीरता से करेंगे। मगर इसके बावजूद सरकार को न तो युवाओं की चिंता है और न ही वित्त विहीन शिक्षकों की। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। यह सरकार की आंदोलन को दबाने की कोशिश है। मगर वित्त विहीन शिक्षक इतने कमजोर नहीं हैं। वह अपने हक की आवाज को संवैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे। जब तक रुका मानदेय जारी नहीं होगा, मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा। धरने में अनिल कुमार, जसबीर सिंह, सतीश राठौर, लोकेश पंवार, दुर्योधन सिंह, सुखपाल सिंह, राजवीर सिंह, निर्दोष तोमर, विपिन कुमार, सहेंद्र सिंह, सुरेंद्र आर्य, विजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, पंजाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed