{"_id":"5aa034604f1c1b4f588bc5f3","slug":"101520448608-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी वाहनों पर लगेंगे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी वाहनों पर लगेंगे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता के लिए सरकारी एंबुलेंस और डायल 100 वाहनों सहित सभी सरकारी वाहनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दीवारों पर वॉल पेंटिंग और नारे लिखने को भी कहा। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए रैलियां निकालने के निर्देश दिए। इन रैलियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने को कहजा। प्राथामिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पताल में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के तहत पीसीएनडीटी एक्ट की जानकारी देने तथा स्वास्थ्य, सफाई व शारीरिक बीमारियों से बचाव हेतु गोष्ठी कराने को कहा। भ्रूण हत्या रोकने के लिए भी जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्षों को थाना दिवस में भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का प्रचार करने को कहा गया। बेटियों के उत्पीड़न और अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्वयंसेवी संस्थाओ यथा चाइल्ड लाइन, दिशा, परचम तथा महिला कल्याण विभाग के तहत संचालित महिल समाख्या को आवश्यक जागरुकता व कार्यक्रम कराने के लिए धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, सहायक निदेशक सूचना अवधेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।