{"_id":"5a96f86c4f1c1bfe7e8b82b3","slug":"101519843436-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर खेली होली
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के संग जमकर होली खेली। उन्होंने कर्मचारियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विकास भवन परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने विभाग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अबीर गुलाल लगाया। सीडीओ ने कहा कि हम सबको होली पर गले मिलकर एक-दूसरे से अपने गिले शिकवे दूर करने चाहिए। उत्साह से भरा होली पर्व एक-दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाता है। हमें त्योहार मिल जुलकर शांतिपूर्वक मनाना चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। दानिश सिद्दीकी और संजय अरोड़ा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।