फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फाग खेलने बरसाने आए हैं नटवर नंदकिशोर

फाग खेलने बरसाने आए हैं नटवर नंदकिशोर

Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फाग खेलने बरसाने आए हैं नटवर नंदकिशोर
फाग खेलने बरसाने आए हैं नटवर नंदकिशोर
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा-रूकमणि वल्लभ मंदिर (नाभावाला) में बुधवार को होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रसिद्ध गायक ब्रज रसिक नितिन भारती ने अपने मधुर कंठ से ब्रज के होली गीतों से वातावरण को आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश चंद और पंकज तायल ने नारियल तोड़कर और फीता काटकर किया। हरिराज कुमार ने ठाकुरजी को माल्यार्पण किया। सुरेंद्र प्रजापति ने धर्म ध्वज की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी, राधा रानी के संग लड्डू और फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में होली खेलन तो आ जाइयो, बरसाने रसिया, आज ब्रज में होरी रे रसिया, फाग खेलने बरसाने आये हैं नटवर नंदकिशोर आदि ब्रज के होली गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में आठ सौभाग्यशाली जोड़ियों ने होली सखा के रूप में ठाकुरजी संग होली खेली। प्रसाद वितरण रस्तौगी परिवार ने किया। संयोजक देवीदयाल शर्मा ने पंडित देवेंद्र शर्मा आदि को पटका भेंट किया। इस मौके पर राजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, अरूण गुप्ता, सुशील कर्णवाल, नीरज गोयल, श्याम कुमार अग्रवाल, सत्य प्रकाश वर्मा, अरविंद गुप्ता, रविंद्र कश्यप, आदेश सैनी, हर्ष भारती, विनोद गर्ग, सन्नी दत्ता, दीपकराज सिंघल, अशोक गुप्ता, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed