फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गर्ग को लिया एक दिन की रिमांड पर

पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गर्ग को लिया एक दिन की रिमांड पर

Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक अधिकारी गौरव गर्ग को लिया एक दिन की रिमांड पर
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर की इंडसइंड बैंक में एनएचएआई के खाते से हुए गबन के मामले में जेल भेजे गए बैंक के अधिकारी गौरव गर्ग को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गई है। पुलिस को उससे गबन के रुपयों की बरामदगी की उम्मीद है।
विज्ञापन

भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर इंडसइंड बैंक के फर्जी चेक बनाकर सहारनपुर की इंडसइंड बैंक से एक के बाद एक कर पांच चेक पास कराकर चार करोड़ रुपये से अधिक के रुपये का गबन कर लिया था। इस गबन में बैंक के अधिकारी गौरव गर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गौरव गर्ग की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। जिस पर सुनवाई के बाद शनिवार को कोर्ट ने 24 घंटे की रिमांड मंजूर कर ली। सोमवार को पुलिस ने गौरव गर्ग को जेल से रिमांड पर ले लिया। उसके बाद उससे पूछताछ की। पूछताछ में गौरव ने पुलिस को गबन की हुई धनराशि के बारे में जानकारी दी है। साथ ही कई और महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। पुलिस गौरव को लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई। पुलिस को उम्मीद है कि गौरव गर्ग से गबन के रुपयों की बरामदगी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गौरव गर्ग को रिमांड पर ले लिया गया है। आरोपी से गबन के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्दी है कुछ और खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed