फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आम के हरे पेड़ों के अवैध कटान पर रोक की मांग

आम के हरे पेड़ों के अवैध कटान पर रोक की मांग

Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आम के हरे पेड़ों के अवैध कटान पर रोक की मांग
बेहट (सहारनपुर)। युवा जनसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बेहट फल पट्टी क्षेत्र में आम के हरे-भरे पेड़ों के अवैध रूप से किए जा रहे कटान पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया है। उनका कहना है कि यदि इसी तेजी से कटान होता रहा तो एक दिन फल पट्टी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को युवा जनसेवा समिति के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार हर्ष चावला को सौंपा। ज्ञापन में समिति कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेहट फल पट्टी क्षेत्र घोषित है, जिसमें आम की बड़े पैमाने पर पैदावार होती है। यहां से विदेशों में आम का एक्सपोर्ट किया जाता है। फल पट्टी से बेहट की विदेशों में अलग पहचान है, लेकिन पिछले एक दशक से वन एवं उद्यान विभाग की मिलीभगत के चलते आम के हरे-भरे पेड़ों का बड़े पैमाने पर कटान किया जा रहा है। इससे जहां फल पट्टी का अस्तित्व खतरे में है, वहीं पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। यदि इसी स्तर पर पेड़ों का कटान किया जाता रहा, तो वह दिन दूर नहीं जब फल पट्टी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। उनका यह भी कहना था कि पहले फोरलेन निर्माण के लिए दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे से सभी पेड़ों का कटान किए जाने से यहां पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच चुका है। ऐसे में फल पट्टी क्षेत्र में हरे-भरे फलदार पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मेहरबान, सद्दाम कुरैशी, जाबिर कुरैशी, मो. राजा खान, अरुण गौतम, नादिर शेख, आसिफ शेख, शेख परवेज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed