{"_id":"5a74a81f4f1c1b92268b7e5f","slug":"101517594655-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंचीं रॉयल और अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंचीं रॉयल और अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले कराए गए। रॉयल क्रिकेट एकेडमी और अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला रॉयल क्रिकेट एकेडमी और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच हुआ। रॉयल एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए। इनमें अक्षित ने 45 और शुभम व रोहित ने 26-26 रन का योगदान दिया। स्टेडियम की ओर से हर्ष ने चार और अंकित ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम की टीम 101 रन पर सिमट गई। इस प्रकार रॉयल एकेडमी ने यह मैच 64 रन से जीतकर फाइनल में एंट्री की।
दूसरा सेमीफानल मैच अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी और एसबीबीए एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रवाल एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 187 रन बनाए। इनमें शोएब ने नाबाद शतक जड़ा और 117 रन बनाए। 188 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी एसबीबीए की टीम मात्र 74 ही रन बना सकी। इस प्रकार अग्रवाल एकेडमी ने यह मैच 113 रन से जीत लिया। अंपायर नदीम और सचिन राठौर रहे। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को सीए मुकेश गोयल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, विनीत मित्तल, डॉ. पीके शर्मा, फुरकान कुरैशी, भावना तोमर, राजीव, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।