फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कासगंज बवाल में मारे गए चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग

कासगंज बवाल में मारे गए चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग

Tue, 30 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कासगंज बवाल में मारे गए चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग
कासगंज बवाल में मारे गए चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल में मारे गए चंदन गुप्ता को वैश्य अग्रवाल महासभा के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वैश्य समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें पीड़ित परिवार को लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई। वैश्य अग्रवाल महासभा की ओर से सोमवार को महाराजा अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल में श्रद्धांजलि सभा की गई।

इसके बाद वैश्य समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में वैश्य समाज के अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री अमित मित्तल, कुलदीप गोयल, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, नवीन गुप्ता, रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, अशोक गोयल, राम अवतार, राजेश गोयल, संजय गुप्ता, दीपक सिंघल, दीपचंद, अनिल जैन, श्रवण गुप्ता, सोनू मित्तल, अमित गोयल, विनोद कुमार, गौरव मित्तल, अंशुल, उमेश गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed