{"_id":"5a638d034f1c1b7e268b5754","slug":"101516473603-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने विधायक पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने विधायक पर लगाए आरोप
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत की बैठक में क्षेत्रीय विधायक पर अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लाक के गांवों की सरकारी राशन की दुकानों को हटवाने और लगवाने के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया।
गांव रंढेडी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों का उत्थान करने का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि हालात इसके विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए गांवों की सरकारी राशन की दुकानों को हटवाने और लगवाने में लगे हैं। कहा कि विधायक सरकार के सबका साथ सबका विकास एजेंडे की स्वयं ही धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता तेजपाल फौजी और संचालन प्रेमसिंह राणा ने किया। धीरज सिंह, अशोक कुमार, सुशील, अमित, संजय, मदन, योगेश, सतीश आदि रहे।