{"_id":"5a511e884f1c1b44198b5394","slug":"101515265672-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती बेरोजगारी व क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती बेरोजगारी व क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दों पर चर्चा
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती बेरोजगारी व क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दों पर चर्चा
देवबंद (सहारनपुर)। रणसूरा गांव में त्यागी ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक में बढ़ती बेरोजगारी और क्षेत्र के समग्र विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन त्यागी ने लोगों से एकजुट होकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद क्षेत्र के विकास को लेकर अब तक की सभी सरकारें उदासीन बनी हुई है। यही वजह है कि पूरा क्षेत्र बदहाल हो चला है। क्षेत्र में न तो उद्योगों को बढ़ावा दिया गया न ही रोजगार के नये अवसर पैदा करने की दिशा में ठोस योजना बनाई गई। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि अगर सहारनपुर जिले को उत्तराखंड राज्य में मिलाया गया तो नियमों के तहत ही जिले में टैक्स छूट पर उद्योगों का विकास हो। चेतावनी दी गई यदि बेरोजगारी की समस्या के निवारण पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इस मौके पर मयंक त्यागी, प्रेरित त्यागी, श्रवण त्यागी, मुकुल त्यागी, दुष्यंत त्यागी, टीटू त्यागी, काका पंडित, अभिषेक त्यागी, विनोद त्यागी, अमित शर्मा, अवधेश शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।