{"_id":"5a47d9f94f1c1b3c3d8c0d00","slug":"101514658297-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर रेस में विनिता व फादर रेस में तालिब अली प्रथम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर रेस में विनिता व फादर रेस में तालिब अली प्रथम रहे
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दून हिल्स एकेडमी में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन छात्रों ने फुटबाल, खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट आदि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
फुटबाल के सीनियर व जूनियर मुकाबलों में टेरेसा हाउस विजयी रहा। खो-खो प्रतियोगिता में अकबर हाउस जीता। डिस्क थ्रो में आयुषी प्रथम, सना द्वितीय व मानवी तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में प्राची प्रथम, आयुषी द्वितीय एवं सना तृतीय रही। बच्चों ने दौड़ में अच्छा प्रदर्शन किया। चेयर रेस में अभिनव व कबड्डी में टेरेसा हाउस विजयी रहा। सीनियर क्रिकेट में अकबर हाउस व जूनियर क्रिकेट में अशोक हाउस विजयी रहे। मदर रेस प्रतियोगिता में विनिता प्रथम, पूजा द्वितीय व फादर रेस में तालिब अली प्रथम और गुरदास द्वितीय स्थान पर रहे। शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संस्था के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा, सुधा वर्मा, डायरेक्टर तनुराज वर्मा व प्रधानाचार्य अंजली पंवार ने विजयी टीमों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही छात्रों ने अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया।