{"_id":"5a36b1904f1c1bb34a8b6d4d","slug":"101513533840-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल मिट्टी से परेशान लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल मिट्टी से परेशान लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूल से परेशान लोगों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में फ्लाईओवर व फोरलेन निर्माण के चलते सड़क पर उड़ती धूल से परेशान लोगों ने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।
सपा नेता राव कारी साजिद के नेतृत्व में मोहल्ला सैनी सराय के बाहर हाईवे पर एकत्र लोगों ने सांकेतिक जाम लगाते हुए निर्माण में लगी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राव कारी ने कहा कि हाईवे व फ्लाईओवर निर्माण के चलते लगातार उड़ती धूल लोगों को बीमार बना रही है। बार बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी यदि जल्द कंपनी ने कोई एक्शन नहीं लिया तो मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराएंगे। प्रदर्शनकारियों में मलिक मोअज्जम गाजी, महबूब, जावेद खान, महताब, अबरार, मुमताज, भूरा, राव मशकूर, मुस्तकीम, रामकिशन सैनी, शहजाद, धर्मेंद्र सैनी, रवि सैनी, काजी काशिफ, मुदस्सिर उस्मानी आदि मौजूद रहे।