{"_id":"5a302ae84f1c1bee688c1496","slug":"101513106152-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने 350 लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने 350 लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित किए
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना हमारा धर्म है। हर व्यक्ति में हमेशा अपने से नीचे वालों की मदद करने की भावना होनी चाहिए। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं का भी आह्वान किया कि वे इस सर्दी के मौसम में गरीब, बेसहारा व असहाय लोगों की मदद के लिए कंबल, ऊनी कपड़े आदि का वितरण कराएं।
मंगलवार को कमिश्नर ने जनमंच के पास प्रभु की रसोई में आकांक्षा समिति द्वारा गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को नि:शुल्क ऊनी वस्त्र वितरण करने के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वो गरीब लोगों की मदद कर उनकी जरूरत को पूरा कर पुनीत कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने 350 लोगों को गर्म शॉल, स्वेटर, जर्सी, जैकेट व ऊनी कपड़े वितरित किए।