{"_id":"5a3023b04f1c1b4c528b914a","slug":"101513104304-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा पालिकाध्यक्ष, सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा पालिकाध्यक्ष, सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा : बिजेंद्र मोगा ने ली चेयरमैन की शपथ
सरसावा (सहारनपुर)। नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन तथा 25 सभासदों ने मंगलवार को हुए समारोह में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम सदर संगीता ने शपथ ग्रहण कराई।
अंबाला रोड स्थित डीसी जैन कालेज के प्रांगण में यह समारोह हुआ। एसडीएम सदर संगीता ने सरसावा नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिजेंद्र मोगा को शपथ दिलाई। इसके पश्चात बिजेंद्र मोगा ने 25 वार्डों के 25 सभासदों को शपथ दिलाई। समारोह में मुस्लिम महिला सभासदों ने हिजाब में शपथ ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, मंत्री धर्म सिंह सैनी के प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मानवीर पुंडीर, पवन सिंह राठौर, नगराध्यक्ष सुशील कांबोज, अशोक बुड़ेढ़ा, धर्मेंद्र सैनी, ओपी कांबोज मौजूद रहे। संचालन रमेश सुखीजा ने किया। इसके पश्चात नगर पालिका कार्यालय में ईओ राजीव कुमार ने पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा का चार्ज सौंपा।