{"_id":"5a30235f4f1c1b59678c1b9a","slug":"101513104223-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया अभियान में जिले में कब्जामुक्त कराई गई 1157 हैक्टेयर भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया अभियान में जिले में कब्जामुक्त कराई गई 1157 हैक्टेयर भूमि
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश की योगी सरकार की प्राथमिकता वाले एंटी भू माफिया अभियान में जिला प्रशासन 89 प्रतिशत भूमि को कब्जा मुक्त कराने में सफल रहा है। जनपद में 1657 हेक्टेयर सरकारी और ग्राम समाज आदि की भूमि पर कब्जा पाया गया था। इसमें से 1157 हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटा दिया गया है। बाकी 200 हेक्टेयर जमीन पर विभिन्न कोर्ट से स्टे होने के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जबकि अन्य हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई चल रही है। भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में 28 अतिक्रमण कर्ताओं के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।
अभियान के तहत जिले की सरकारी, ग्राम समाज, तालाब, बंजर, गौ चरान आदि की भूमि पर किए गए कब्जों को हटाया गया है। जिलाधिकारी पीके पांडे ने जब इस तरह की जमीन का चिन्हीकरण कराया तो पता चला था कि जिले में 1657 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम ने 1157 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से खाली करा लिया। अपर जिलाधिकारी एसके दूबे ने बताया कि जिले में बडे़ स्तर पर अवैध कब्जे से जमीन खाली कराया गया है। कुछ जमीन पर कोर्ट से स्थगन आदेश हैं। इसके अलावा जो भी अवैध कब्जे वाली भूमि है उसे खाली कराने के लिए कार्रवाई जारी है।