{"_id":"5a1717ed4f1c1b97678bd718","slug":"101511462893-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिला मुख्यालय पर गरजेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिला मुख्यालय पर गरजेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की काम बंद, कलम बंद हड़ताल के 15वें दिन ब्लाक मुख्यालय पर इस आंदोलन को खत्म करते हुए शुक्रवार से जिला मुख्यालय पर जारी रखने की घोषणा की गई। धरना दे रही आंगनबाड़ियों ने साफ कहा कि उनकी मांगें जब तक पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पिछले 15 दिनों से ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ियों की काम बंद, कलम बंद हड़ताल चल रही थी। बृहस्पतिवार को उसे समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। ब्लाक अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि अब जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी अपनी हड़ताल जारी रखेंगी। उन्होंने अन्य संगठनों का आह्वान किया कि सरकार को झुकाने के लिए सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि निदेशक द्वारा आंगनबाड़ियों को काम पर लौटने की धमकियां दी जाएगी लेकिन किसी को डरने की जरूरत नहीं है। धरने के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ियों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि मांगे पूरी न होने तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगी। इस दौरान सुषमा शर्मा, रामकुमारी, अनुराधा, राकेश देवी, सर्वेश रानी, सीमा, अरुणा, मायादेवी, मोनिका, फरहाना आदि रही।