फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Thu, 23 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस पर रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
सहारनपुर। परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया एवं अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के चालकों का चालान काटा गया।
विज्ञापन

बुधवार को हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिवस पर परिवहन एवं पुलिस विभाग के द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अनमोल जीवन को बचाने के लिए प्रत्येक दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट व चौपहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। हेलमेट व सीट बेल्ट के अभाव में अनेक बार दुर्घटनाओं में अनमोल जिंदगी खत्म हो जाती है तथा उसका दंश पूरे परिवार को झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात विनीत भटनागर ने कहा कि प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस के रूप में मनाया जाएगा तथा नागरिकों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस में आम आदमी की सहभागिता जरूरी है।

जन जागरूकता रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी, कचहरी होते हुए सदर बाजार कोतवाली तिराहा पहुंची। जहां एसपी यातायात विनीत भटनागर, सीओ यातायात ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके बाद रैली हकीकत नगर होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में नेशनल पब्लिक स्कूल, मेरी डेल एकेडमी व सहारनपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। रैली की व्यवस्था परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन एवं यातायात प्रभारी तेजप्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed