{"_id":"59fcb92b4f1c1b87698b9368","slug":"101509734699-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सात को होगी सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सात को होगी सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता अब पांच के बजाय सात नवंबर को होगी। इसका आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 24 नवंबर से आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सात नवंबर की सुबह दस बजे होगा। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को नामांकन पत्र भरना होगा, जिसके साथ आयु प्रमाण पत्र की छाया प्रति लगानी होगी। प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी को सौ रुपये शुल्क जमा कराना होगा। नामांकन छह नवंबर तक कराया जा सकता है।
हैंडबॉल के ट्रायल में बहाया पसीना
फोटो समाचार
सहारनपुर। बालिकाओं की सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता छह नवंबर से फैजाबाद में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सहारनपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें मंडल की 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम का हिस्सा बनने को उन्होंने पसीना बहाया। सृष्टि पुंडीर, रागिनी तिवारी, शिवानी कश्यप, खुशबू शर्मा, मुद्रिका, काजल सैनी, सताक्षी तोमर, अंजली शर्मा, ज्योति पाल, टीना, सानिया और शिवांगी का चयन किया गया। चित्राशी सिंह, प्राची, दीया और भूमिका को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। राम कुमार को टीम मैनेजर बनाया गया है।