फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पदमावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए सरकार

पदमावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए सरकार

Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पदमावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए सरकार
पदमावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए सरकार
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हिंदी फिल्म पदमावती में रानी पदमावती के चरित्र को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किए जाने से हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों ने सरकार से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।

मंगलवार को शिवापुरम कालोनी में बैठक में सिंह सेना (युवा) संगठन के प्रदेशाध्यक्ष तुषार शर्मा ने कहा कि डायरेक्टर ने रानी पदमावती के चरित्र को इतिहास से अलग तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया है। जिससे हिंदू समाज की मर्यादा को ठेस पहुंची है। समाज पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। कपिल सिंह राणा, अतुल राणा, आकाश पुंडीर, अंश राणा आदि ने कहा कि यदि पदमावती को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। निर्वेश गर्ग, सोराज सिंह, सुनीत राणा, वासुदेव भारद्वाज ने चेतावनी दी यदि सरकार ने उक्त फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अंशुमान राणा, शुभम त्यागी, अनुज भार्गव, रोहित कौशिक, अनुज राणा, जितेंद्र कुमार, विक्रांत भारद्वाज, अंकित कुमार, कन्हैया राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed