फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कबड्डी और जिम्नास्टिक टीम का चयन

कबड्डी और जिम्नास्टिक टीम का चयन

Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी और जिम्नास्टिक टीम का चयन
सहारनपुर। आगरा में आयोजित होने वाली महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की महिला टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी की टीम का ट्रायल गुलाब सिंह राणा, ईश्वर पाल मुखिया, अमित कुमार, चंद्रपाल सिंह और जिम्नास्टिक का ट्रायल रमहित कैशले, अर्चना शर्मा, राजकुमार यादव, प्रदीप राठी ने कराया। दोनों ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में हुए। जिम्नास्टिक में शोभा शर्मा, कोमल, प्राची कैशले, सावर्णी शर्मा, अवनी कैशले और आरक्षित खिलाड़ी में अनुष्का का चयन किया गया। कबड्डी में नीशू शेरावत, अमरेश, शिवानी सहरावत, साक्षी, शीना, गुलिस्ता, गुड्डन, शिखा, डिंपल, सोनी, मानसी और आरक्षित में मंजू का चयन किया गया। इस दौरान अब्दुल अहद, प्रवीण कुमार, प्रवीन यादव, संदीप कुमार मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
सहारनपुर। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में अंबेडकर स्टेडियम में 14 एवं 16 वर्षीय बालक-बालिका चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चयनित टीम 16 व 17 सितंबर को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। बालक 16 वर्षीय में रजत कुमार, आदित्य, विश्वजीत, अभिषेक, आसिफ, पद्म कुमार, शुभम, रोबिन राणा, पंकज कुमार, अर्पण व बालिका 16 में निकिता बिष्ट, कविता, अंजली शर्मा, सलोनी, अलेजबा, प्राची, अंशु का चयन किया गया। बालक 14 में विशाल सिंह, आधार सिंह, आशीष कुमार, विशाल, वंश भारद्वाज, गगन, दानिश और बालिका 14 में काजल, शिवानी, खुशी त्यागी का चयन हुआ। इस दौरान यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, गुलाब सिंह राणा, राजेंद्र कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed