फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डेयरी उद्योग के जरिए किसान की आय दोगूनी- सीडीओ

डेयरी उद्योग के जरिए किसान की आय दोगूनी- सीडीओ

Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
डेयरी उद्योग के जरिए किसान की आय दोगूनी- सीडीओ
सहारनपुर। डेयरी उद्योग के जरिए किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। यह विचार मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा आयोजित डेयरी उद्यमिता विकास योजना पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में विकास भवन स्थित सभाकक्ष में व्यक्त किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने गरीबों को ऋण देने में बैंकों को लचीला व्यवहार अपनाने का अनुरोध करते हुए अत्यंत भावनात्मक तरीके से इस बात पर बल दिया कि गरीब कभी भी किसी का पैसा नहीं मारता। सीडीओ ने नाबार्ड द्वारा चलाये जा रही समस्त योजनाओं के व्यापक प्रचार एवं प्रसार के साथ-साथ बैंकों को सहानुभूतिपूर्वक विचार करके राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। उन्होंने सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर सभी से समन्वय एवं कृषि वैज्ञानिकों से भी अपील किया कि नई-नई तकनीक की जानकारी जनसामान्य को देकर आत्मनिर्भर समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इससे पूर्व जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड डा शैलेंद्र चौहान ने पावर प्वाइंट प्रेजेेंटेशन के माध्यम से नाबार्ड द्वारा चलायी जा रही समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यशाला को जिला विकास अधिकारी मंशाराम ने भी कृषि के क्षेत्र में अन्न आत्मनिर्भरता से लेकर हरित क्रांति एवं आगामी चुनौतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। कार्यशाला में राजीव कुमार उपनिदेशक कृषि, अरूणेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी, कंवलजीत भाटिया, निदेशक स्वरोजगार केन्द्र पीएनबी, संदीप राठी, ओमवीर, सुधीर, सेठपाल, संजय, विजयंत, संदीप, रामेश्वर, जान्हवी समेत सैकड़ों प्रगतिशील किसान एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के जनपदीय संयोजक ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का संचालन देवभास्कर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed