{"_id":"59a1d7894f1c1b20498b49a2","slug":"101503778697-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का सीएमओ कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का सीएमओ कार्यालय पर धरना
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का सीएमओ कार्यालय पर धरना
सहारनपुर। वेतन विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से जुड़े फार्मेसिस्टों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर संगठन की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। मांग न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. जीएस भंडारी ने कहा कि एसोसिएशन संवर्ग की वेतन विसंगति, उच्च पदों के सृजन, पदों के पुनर्गठन, ट्रामा सेंटर के पद सृजन, दस वर्ष की सेवा पर राजपत्रित घोषित करने, पदोन्नति करने समेत अनेक मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। मगर, अभी तक शासन स्तर से उनकी मांगों को माना नहीं गया है। इससे फार्मेसिस्ट में नाराजगी है। उन्होंने एसोसिएशन की मांगों को मुख्यमंत्री को भेजने की मांग की। मांग न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में डा. पीएन डंगवाल, डा. पीएस बुटोला, डा. जमीन अहमद, डॉ. एसएस नेगी, डॉ. एसके डोभाल, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. एसके अवस्थी, डॉ. प्रभा बहुगुणा, डॉ. जी मिस्त्री, डा. एसपी रतूड़ी, डॉ. रजनी आदि मौजूद रहे।