{"_id":"59a0773f4f1c1b7b608b4686","slug":"101503688511-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो चरागाह की भूमि को मुक्त कराने के लिए निशानदेही की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो चरागाह की भूमि को मुक्त कराने के लिए निशानदेही की
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो चरागाह की भूमि को मुक्त कराने के लिए निशानदेही की
अंबेहटा (सहारनपुर)। किसान हित एवं गोसेवा समिति द्वारा बिड़वी शुगर मिल के अंतर्गत आने वाली गो चरागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भूमि की निशानदेही की। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
बता दें कि किसान हित एवं गो सेवा समिति से जुड़े किसान लंबे समय से बिड़वी मिल को चलवाने व गो चरागाह की भूमि को खाली कराने की मांग कर रहे हैं। इस विषय में किसानों ने 10 अगस्त को डीएम को भी एक ज्ञापन दिया था। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार रामदयाल रमन के नेतृत्व में गांव पहुंची तथा गो चरागाह की भूमि की माप तौल की। टीम में तहसीलदार के अलावा कानूनगो विजय कुमार, लेखपाल रघुबीर सिंह, राकेश कुमार के अलावा कोतवाल जितेंद्र कुमार मय फोर्स मौजूद रहे। वहीं निशानदेही के दौरान किसान हित व गोसेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत उर्फ बिट्टू नंबरदार, अनूप सिंह, अमर सिंह प्रधान, भूप सिंह, नीटू सिंह मौजूद रहे।