{"_id":"59a077144f1c1bc9218b4b9c","slug":"101503688468-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न के बाद दंपति के आत्महत्या के मामले में लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीड़न के बाद दंपति के आत्महत्या के मामले में लोगों ने किया हंगामा
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ग्राम गाजीवाला में पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर दंपति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में परिजनों एवं गांव के लोगों ने कार्रवाई की मांग के लिए एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। इस मामले में लोगों ने डीएम और डीआईजी से भी शिकायत की।
शुक्रवार को नकुड़ के ग्राम गाजीवाला के लोग एकत्रित होकर पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने दबाव में आकर आरोपी इंस्पेक्टर संजय वर्मा के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज करा दी, लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। न तो अभी तक आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया और न ही गिरफ्तारी की गई। जबकि आरोपी मृतक के परिजनों पर अब समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने एसएसपी, डीएम और डीआईजी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, रविंद्र, राजेश, नीटू, रजनीश, तेजपाल, सोनू, मोनू, राजकुमार, कुश, मिंटू, ओमकार, योगेंद्र, टिंकू, योगेश, मुनेश, आजाद, सभाष श्याम सिंह, संदीप, बिजेंद्र, मंजीत, रणवीर, विश्वास, अमन, अशोक, अंकुर, अनुज, अरुण समेत अनेक लोग शामिल रहे।