फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समस्याओं का समाधान ना हुआ तो कोतवाली पर प्रदर्शन करेगी भाकियू

समस्याओं का समाधान ना हुआ तो कोतवाली पर प्रदर्शन करेगी भाकियू

Fri, 25 Aug 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान ना हुआ तो कोतवाली पर प्रदर्शन करेगी भाकियू
कोतवाली पर प्रदर्शन करेगी भाकियू
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू की बैठक में नगर एवं देहात की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके उपरांत पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई। 29 अगस्त तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

सीओ ब्रह्मपाल सिंह को दिए गए ज्ञापन में डग्गामार वाहनों द्वारा नगर में अनेक स्थानों पर सड़कों के बीच वाहन खडे़ कर सवारियां बैठाने, नगर में तेजी से बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को हटवाने, गांव हुसैनपुर निवासी दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी रजा उर्फ राजा को गिरफ्तार करने, नलकूपों से ट्रांसफार्मर एवं केबिल और बढ़ती पशु चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाने, परचून की दुकानों पर बिक रहे नशीले पदार्थ एवं सट्टे के कारोबार को अविलंब बंद कराने के अलावा स्कूलों की छुट्टियों के समय छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसने की मांगे शामिल है। ज्ञापन पर ब्लाक अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी और नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed