फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : ब्रिजेश

स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : ब्रिजेश

Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : ब्रिजेश
स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : ब्रिजेश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को विवेक विहार में नलकूप के बोरिंग का उद्घाटन किया। इस नलकूप के लगने से कैलाशपुरम कॉलोनी, शिक्षक नगर, विवेक विहार और जनता कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा।

कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पेयजल सप्लाई के लिए उक्त कालोनियों में पाइप लाईन बिछाने का काम जल्द आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विधायक ने नगरपालिका के ईओ ओमप्रकाश को निर्देश दिए कि वह समस्त समस्याओं का जल्द निपटारा कराएं। नगराध्यक्ष गजराज राणा, दीपकराज सिंघल, ओमपाल सिंह और अरुण गुप्ता ने सपा सरकार में नगरपालिकाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं पालिका अध्यक्षों द्वारा मनमाने ढंग से कुछ क्षेत्रों में विकास कार्य कराने का आरोप लगाया है लेकिन योगी सरकार में अब ऐसा नहीं होगा। बीरबल भारद्वाज, राकेश गौतम और महेंद्र सिंह तोमर आदि ने भी विचार रखे। संचालन डा. बी.पी. सिंह ने किया। इस मौके पर दीपक त्यागी, आलोक खटीक, झबल सिंह, धर्मपाल सिंह, प्रताप सिंह, रजनीश चौहान, बालेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, तेलूराम चौहान, सुभाष त्यागी, जसबीर त्यागी, जितेंद्र, नवीन, अरुण सिंघल, शुभमराज सिंघल, अर्जुन, विशाल, पवन धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed