फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर में 14 से होगा रूट डायवर्जन

सहारनपुर में 14 से होगा रूट डायवर्जन

Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में 14 से होगा रूट डायवर्जन
सहारनपुर। जिले में कांवड़ मार्गों पर 14 जुलाई से हल्के एवं भारी वाहन नहीं चलेंगे। कांवड़ मेले के चलते जिले में चलने वाले हल्के एवं भारी वाहनों का 14 जुलाई से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो 14 जुलाई से पहले भी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। रूट डायवर्जन के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। शहर और जिले के बाहर से आने वाले वाहनों को कांवड़ मार्ग पर 14 जुलाई की सुबह 6 बजे से रोक लगा दी जाएगी। उससे पहले कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो इस डायवर्जन को पहले भी लागू किया जा सकता है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान रूट डायवर्जन पर सख्ती से अमल कराया जाएगा। जिससे कांवड़ियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को भी रूट डायवर्जन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस प्रकार से होगा रूट डायवर्जन
-। अंबाला से देहरादून की ओर जाने वाले (समस्त वाहन) यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजहांपुर चेक पोस्ट से चिलकाना, गंदेवड़, कलसिया, छुटमलपुर से होकर देहरादून की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले (समस्त वाहन) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह छुटमलपुर से कलसिया, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजहांपुर से यमुना ब्रिज होते हुए अंबाला की ओर जाएंगे।
-। देहरादून, हरिद्वार से शामली की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से कलसिया तिराहा, गंदेवड़, चिलकाना, शाहजंहापुर, नकुड़, गंगोह, नानोता से होकर शामली, दिल्ली की ओर जाएंगे।
-। दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून, हरिद्वार की ओर जाना है वे नानोता से गंगोह, नकुड़, शाहजंहापुर, चिलकाना, गन्देवड़, कलसिया, छुटमलपुर होकर जाएंगे।
-। देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे फतेहपुर से कलसिया तिराहा, गन्देवड़, चिलकाना, चौकी शाहजहांपुर से होकर जाएंगे।
-। देहरादून, हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से भगवानपुर, पुहाना, लखनौता चैराहा, चौकी मंगलोर रोड देवबंद से रोहाना के रास्ते होकर जाएंगे।
-। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले समस्त जिन्हें देहरादून, हरिद्वार की ओर जाना है वे रोहाना से चौकी मंगलोर रोड देवबंद, लखनौती चौराहा, पुहाना, भगवानपुर, छुटमलपुर होकर जाएंगे।
-। दिल्ली शामली की ओर से आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस जिन्हें सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार की ओर जाना है वे हसनपुर चौक से कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, थाना सदर बाजार के सामने से विश्वकर्मा चौक होकर अस्पताल चौक से अंबेडकर चौक, लिंक रोड, पहलवान पीर, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, थाना कोतावाली देहात के सामने से होकर बेहट, कलसिया, छुटमलपुर से होकर जाएंगे।
-। देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस जिन्हें सहारनपुर, शामली, दिल्ली की ओर जाना है वे छुटमलपुर से कलसिया, बेहट, थाना कोतवाली देहात के सामने से पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहे से होकर, पुलिस लाइन के सामने से कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक से नानौता होकर जाएंगे।
-। अंबाला से शामली, दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, अंबेहटा, गंगोह, नानौता से होकर जाएंगे।
-। शामली, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे नानौता से गंगोह, नकुड़, चौकी शाहजहांपुर होकर जाएंगे।
-। मुजफ्फरनगर से अंबाला की ओर जाने वाले वाहन देवबंद से बड़गांव, संजय चौक नानौता, गंगोह, नकुड़, चौकी शाहजहांपुर होकर जाएंगे।
-। अंबाला से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन) चौकी शाहजंहापुर से नकुड़, गंगोह, संजय चौक नानौता से बड़गांव होकर जाएंगे।
-। नागल की ओर से आने वाले हल्के वाहन जिन्हें सहारनपुर की ओर आना है वे विश्वकर्मा चौक से अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक होकर आएंगे।
-। सहारनपुर से नागल की ओर जाने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बस लिंक रोड से होकर अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक से होकर जाएंगे।
-। विकास नगर, बेहट की ओर से आने वाले हल्के वाहन एवं यात्री बसें जिन्हें सहारनपुर नगर, शामली, दिल्ली की ओर जाना है वे कोतवाली देहात से पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, लिंक रोड, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, सदर तिराहा, पुलिस लाइन के सामने से कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक, रामपुर मनिहारान, नानौता से होकर जाएंगे।
-। दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले हल्के वाहन जिन्हें सहारनपुर नगर, विकास नगर की ओर जाना है वे हसनपुर चौक से कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, सदर बाजार कोतवाली के सामने से विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, लिंक रोड, पहलवान पीर, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, कोतवाली देहात के सामने से होकर बेहट, कलसिया, छुटमलपुर से होकर जाएंगे।

-। सहारनपुर में कांवड मेले के दौरान कांवड़ पैदल मार्ग पर हल्के तथा भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा-
1-छुटमलपुर से गागलहेडी- सहारनपुर
2- काली नदी पुल से गागलहेड़ी से सहारनपुर।
3-सिडकी से गागलहेड़ी से सहारनपुर।
4- शाहजहांपुर से सरसावा से सहारनपुर।
-। कावड़ियों के आवागमन के मार्ग पर लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली, रेत बजरी एवं भूसा से भरे ट्रैक्टर-ट्राली का आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
-। डायवर्जन के दौरान ड्यूटी में लगा पुलिस बल यह सुनिश्चित करेगा कि भारी वाहन जिन्हें सहारनपुर नगर क्षेत्र में आना है। सभी प्रकार के भारी वाहन हसनपुर चौक की ओर से आएंगे तथा नागल की ओर से केवल 6 टायरा वाहन रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक ही आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed