फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदल रहा है उतर प्रदेश, बहुत कुछ बदलाव हुआ और काफी कुछ होगा

बदल रहा है उतर प्रदेश, बहुत कुछ बदलाव हुआ और काफी कुछ होगा

Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बदल रहा है उतर प्रदेश, बहुत कुछ बदलाव हुआ और काफी कुछ होगा
बदल रहा है उत्तर प्रदेश, बहुत कुछ बदलाव हुआ और काफी कुछ होगा
विज्ञापन

सहारनपुर। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है और 100 दिन में ही काफी कुछ बदलाव हुआ, आगे और होगा।
सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पूरे प्रदेश में माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें खनन माफिया, भूमाफिया सहित कई अन्य तरह के लोग हैं। यही कारण है कि प्रदेश में काफी कुछ बदलाव हो रहा है। प्रदेश सरकार में अफसरशाही के हावी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार नहीं चला रहे हैं। प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री आदित्यानाथ ही चला रहे हैं। प्रदेश से भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए सरकारी विभागों में ई टेंडरिंग कराई जा रही है। लगभग सभी विभागों में यह व्यवस्था लागू करा दी गई है। अवैध खनन रोकने के लिए यहां भी ई टेंडरिंग कराकर इसकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था कराई गई है। इससे भ्रष्टाचार के साथ ही दबंगई भी समाप्त हो रही है और सरकार का राजस्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के विकास का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। लंबे समय से दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को लेकर राज्य सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही थी। मगर, भाजपा की सरकार बनने के साथ ही इस सड़क का डीपीआर तैयार कराकर इसके निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा उद्योगों की संभावना पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। किसानों से जुड़े पापुलर को खपाने के लिए प्लाइवुड इंडस्ट्री को लेकर भी कार्ययोजना तैयार हो रही है।


भाजपाइयों को प्रभारी मंत्री की क्लीन चिट
सड़क दूधली प्रकरण में भाजपा सांसद सहित अन्य लोगों पर लग रहे आरोपों पर प्रभारी मंत्री ने क्लीन चिट दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है। वहां हुए उपद्रव के पीछे वहीं माफिया हैं जो सरकार बनने से घबराए थे। सभी चिह्नित हो रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed